बहराइच - शहर हो दो दिनों से हो रही वर्षा ने नगरपालिका की पोल खोल कर रख दी है शहर की गलियों सहित सड़को पर भी पानी का भराव देखने को मिला।कुदरत के कहर के साथ ही नगरपालिका की उदासिनता व बन्दबाट की कलई खुलीती नजर आ रही है।
बहराइच के पानी टंकी चौराहे से लेकर संघारनी मन्दिर तक नालो की सफाई के नाम पर लाखो रूपैय डकार लिये गये जिसका जीता जागता उदाहरण देखा जा सकता है सारे नाले पटे होने के चलते बारिस का पानी सड़को पर भर गया हैंआलम यह है कि लोगो के घरो मे नालीयो का पानी भी भरना शुरू हो गया है आम जन पानी निकासी को लेकर काफी परेशान है।वही नगरपालिका के अध्यक्ष व अधिकारी लुट घसोट से बाज आते नही दिख रहे है शहर के जिला अस्पताल सहित सामने सड़कें पानी से भरी पड़ी है जिलाधिकारी आवास के पास बनी कालोनियों मे भी पानी घरो के अंदर तक पहुँच गया है यही हाल घसियारी पुरा, जोशियापुरा,धनकुट्टीपुरा,डिगिहा सहित अन्य क्षेत्रो का भी है।भाजपा विघायक सुभाष त्रिपाठी का आवास भी हुआ सराबोर मौके पर आलाधिकारी मौजूद।
रिपोॅट- राज कुमार श्रीवास्तव
Post a Comment