Ads (600)

अदलहाट/मीरजापुर-आदर्श इण्टर कालेज अदलहाट में चल रहे स्काउट गाइड  शिविर का समापन दिन बृहस्पतिवार को हुआ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश द्विवेदी डी0 ओ0सी0 मीरजापुर ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन की घोषणा किया। स्काउट गाइड बच्चों के द्वारा,कैम्प फायर सर्वशिक्षा,दहेज प्रथा,आतंकवाद    लोक गीत जैसे कई कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
  इस शिविर में प्रवेश कोर्स प्रथम सोपान ;द्वितीय सोपान व तृतीय सोपान कोर्स आयोजित किये गये। प्रशिक्षक /संचालक अंकित कुमार सिंह ने कहा की भविष्य को एक अच्छे मुकाम पर लाने व जीवन में होंने वाली मुसीबतों सहजता से दूर करने का सबसे अच्छे तरीके से केवल एक स्काउट के माध्यम से ही कर सकते है साथ ही बच्चों को कई विषयों की जनकारी भी दिये। संयोजक अरुण कुमार सहायक कमिश्नर स्काउट के विद्यालय प्रांगण में चल रहे शिविर में क्षेत्र के कई स्कूल जैसे आदर्श इण्टर कालेज अदलहाट,नवज्योति, इण्टर कालेज गरौँडी,सरदार पटेल इण्टर कालेज कोलना,देवकली इण्टर कालेज जमालपुर, नगरपालिका इण्टर कालेज अहरौरा के स्काउट/ गाइड बच्चे शिविर में प्रतिभाग किये है। इस मौके पर जयप्रकाश पाण्डेय ,राहुल सिंह,अश्वनी पाण्डेय,श्याम नरायण,लक्ष्मण सिंह,गीतांजलि,सुनीता,आशा देवी ,आदि लोग उपस्थित रहे l इस कार्यक्रम का संचालन चुनार क्षेत्र के कर्मठ स्काउटर अंकित कुमार सिंह के द्वारा बहुत मेहनत व लगन पूर्वक किया गया।

रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी

Post a Comment