बहराइच- पॉलीथिन के उपयोग से बढ़ते नुकसान को रोकने तथा कपड़े के कैरी बैग, थैले-थैली के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बहराइच के चौक बाजार स्थित गुप्ता जनरल एजेंसी का उद्घाटन किया। यहां से कोई भी व्यक्ति आसानी कपड़े का थैला प्राप्त कर सकेगा। आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 50 माइक्रोन से पतली पालीथीन को पुण॔तया बन्द कर दिया जिसका असर जनपद बहराइच मे भी देखने को मिला। जनपद बहराइच मे 50 माइक्रान से निचे की पन्नी बन्द होते ही लोग घरो से कपड़े के कैरी बैग लेकर बाजारो मे देखने को मिले।
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि पालीथिन से लोगो को कई तरह से परेशानीया झेलनी पड़ रही थी जिस पर रोक लगाते हुये सरकार ने प्लास्टीक के कैरी बैग को बन्द कर दिये है यह एक अच्छी पहल है पालीथिन के उपयोग से बड़ते नुकसान को रोकने तथा कपड़े के कैरी बैग को बढावा देने के लिये बहराइच चौक बाजार स्थित राम किशोर गुप्ता के इस शो रूम का उद्घाटन किया गया है।जहाँ से लोगो को आसानी से प्लास्टीक रहित हर तरह के कैरी बैग उपलब्ध हो सकेगे।
रिपोर्ट- राजकुमार
Post a Comment