अदलहाट/मीरजापुर-स्थानीय थाना क्षेत्र अदलहाट बाजार गांधी पार्क के सामने कोचिंग पढने जा रही छात्रा को ट्रक ने पिछे से टक्कर मार दिया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को रोज की तरह कक्षा 9 की छात्रा रेनू गुप्ता 16 वर्ष निवासी घाटमपुर थाना अहरौरा कोचिंग पढने के लिए सक्सेस प्वाइंट क्लासेस में जा रही थी ! जैसे ही वह अदलहाट बाजार में पहुँची थी की अहरौरा के तरफ से वाराणसी के तरफ जा रही 14 चक्का ट्रक ने पिछे से जबरदस्त धक्का मार दिया। जिससे छात्रा का एक साइड का एक पैर और हाथ पूरी तरह गम्भीर रूप से घायल गया। छात्रा आदर्श इण्टर कालेज में कक्षा 9 की छात्रा है। सूचना पर पहुँची पीआरबी 100 ने घायल छात्रा रेनू गुप्ता पुत्री राम जियावन गुप्ता निवासी घाटमपुर थाना अहरौरा को ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी
Post a Comment