बहराइच- में एक 14 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है अपने पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुची नाबालिग ने 3 लोगों पर अपहरण और बंधक बना कर गैंगरेप करने की बात कही है
पिता के साथ एसपी ऑफिस पहुची नाबालिग ने पुलिस अधीक्षक को अपनी आपबीती सुनाई जिस पर त्वरित दरगाह थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं
आपको बता दें कि दरगाह थाना इलाके के बेहननपुरवा निवासी पीड़िता के पिता का आरोप है की श्रावस्ती निवासी तीन युवकों ने पहले तो उसकी बेटी का अपहरण किया और फिर उसको 8 दिनों तक बंधक कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. बेटी के अचानक गायब होने से परेशान पिता ने उसकी तलाश शुरू की जिसके करीब 8 दिनों बाद पुलिस के ज़रिये बेटी तो वापस घर छोड़ दी गई लेकिन इस मामले पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई
पीड़ित परिजन के अनुसार अपहरण करने आये दबंग मौके पर अपनी मोटरसाइकिल भी छोड़ कर भाग गाये थे जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई थी बावजूद इसके आज तक न तो पीड़िता का मेडिकल परिक्षण करवाया गया और न ही आरोपियों को पकड़ा गया है
वही पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग का विवाद बता रही है पुलिस के मुताबिक आरोपी दबंगों के गाँव में ही पीड़िता की बहन की ससुराल है जिससे उसका वहां आना जाना था और इसी से मामला सामने आया है।
रिपोॅट- राज कुमार श्रीवास्तव
Post a Comment