मिर्जापुर- श्री बृजराज आदर्श इंटर कॉलेज चौखड़ा रामपुर में कक्षा 8 का छात्र अभय हरिजन पुत्र सीताराम हरिजन निवासी ग्रामसभा सेमरा बरहो तुलसीपुर उम्र 15 वर्ष है| सोमवार को विद्यालय में खेलते समय अचानक कालेज के दरवाजे की चपेट में आने से उसका सर फट गया और सर से खून बहने लगा जिससे वह बेहोश हो गया परंतु विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा छात्र के घर न कोई सूचना भेजी गई और न ही कोई प्राथमिक उपचार कराया गया। उसी गांव का एक छात्र पीड़ित लड़के के कक्षा में पढ़ता था उसने किसी प्रकार से उसके घर पर सूचना पहुचाई तब घर से उसके अभिभावक सीता राम आके अपने पुत्र को ले जाकर के पटेल नगर शाहगंज रोड राजगढ़ प्राइवेट हॉस्पिटल में टाका लगवाया और उपचार करवाया गया । और कुछ देर बाद अभय कुमार को होश आया | लोगों में आक्रोश है,कि ये विद्यालय के प्रधानाचार्य की घोर लापरवाही है यदि उनके द्वारा छात्रों की सुरक्षा में ऐसी लापरवाही बरती जायेगी तो कभी छात्रों के जान को भी खतरा हो सकता है | यहाँ के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं |
रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी
Post a Comment