मिर्जापुर-उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद मीरजापुर के तत्वाधान में पाँच दिवसीय शिविर के दुसरे दिन प्रशिक्षक अंकित कुमार सिंह के द्वारा स्काउट और गाइड के बच्चों को जीवन में आने वाले कुछ कठिनायो को स्काउट गाइड विधि से बचने की महत्वपूर्ण विधियों को बताये। इस कार्यक्रम के संयोजक अरुण कुमार सिंह सहायक कमिश्नर स्काउट प्रधानाचार्य बच्चों को आशीर्वाद दिये।
इस अवसर पर जमालपुर अहरौरा क्षेत्र के आदर्श इण्टर कालेज अदलहाट,नवज्योति इंटर कालेज गरौंडी,देवकली इंटर कालेज जमालपुर,नगरपालिका इंटर कालेज अहरौरा स्कूल के बच्चें प्रतिभाग किये।
प्रशिक्षक लालबहादुर गुप्ता ,अंकित कुमार सिंह,संगीता विश्वकर्मा के द्वारा स्काउट और गाइड के बच्चों को कई विषयों की जानकारी दिया गया।
इस मौके पर जयप्रकाश पाण्डेय , सुधा रानी सिंह, राहुल सिंह,अश्वनी पाण्डेय, श्यामनरायन,राजकुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
शिविर में बच्चों को टोली विधि शैलुट,टोली की जानकारी आदि विषयों की जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।व चुनार क्षेत्र में आदर्श बालिका इंटर कालेज जलालपुर माफी में प्रशिक्षक,प्रदीप मौर्य,नम्रता यादव रहे l
राजकीय बालिका इंटर कालेज चुनार में चल रहे टोली नायक शिविर का दिन सोमवार को ही भव्य समापन हुआ।इस शिविर में प्रशिक्षक मंजू चौधरी ,स्वाति विश्वकर्मा,दिनेश उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी
Post a Comment