Ads (600)



लखनऊ - एक विडियो आज कल सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसमे एक पुलिस की जीप गाय को रौंदती हुई निकल जाती है, और उसके साथ ही एक विडियो और है जिसमे एक लड़की बयान दे रही है , और खुद को प्रत्यक्षदर्शी बताते हुए पहले वीडियो में हुई घटना की पुष्टि करती है. हालाँकि वायरल विडियो के साथ जो मैसेज है उसमे यह दावा किया जा रहा है की यह घटना राजनन्दगाँव , छत्तीसगढ़ की बताई जा रही है , किन्तु अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है.  फ़िलहाल घटना कहीं की भी हो लेकिन यह तो तय है की घटना भारत की ही है, जी हाँ वही भारत जहाँ गाय को माता माना जाता है, और गाय की तस्करी या उनपर अत्याचार से जेल की यात्रा भी हो सकती है, लेकिन जब रक्षक खुद ही भक्षक का काम करे तो आम जन को कहाँ तक संतुष्टि होगी ? गाय को छोडिये , भारत में किसी भी जानवर के साथ नृशंस बर्ताव पर कठोर कानून है किन्तु पुलिस वाले ही जान बुझकर गाय को कुचलते हुए निकल जाते हैं . इस वायरल विडियो को गौ भक्त कृष्णा शुक्ला ने पी न्यूज़ को भेजा और पी न्यूज़ के माध्यम से सन्देश भी दिया की पुलिस वालों की इस तरह की नृशंश हरकत ने हमारी आस्था पर चोट पहुंचाई है, इस पर कड़ी से कड़ी कारवाई हो ताकि अन्य लोग भी इससे सबक लें . कृष्णा शुक्ला ने कहा की  "ऐसे ही लोगो को गोभक्त कुचल कुचल के मार डालते है और मारना भी चाहिए, कोई गोरक्षक गुंडे नही है ऐसे लोगो को जान से मारना बिल्कुल न्याय संगत है, ये मेरे सामने आ जाएं तो मैं भी इन शैतानों को खत्म कर दूंगा। 
फ़िलहाल इस विडियो को देखकर मानवता शर्मसार है, पुलिसिया तंत्र पर यह बड़ा सवाल है, देखना यह है कि इस पर कब और किस तरह की कार्रवाई होती है . 


"पी न्यूज़" डिजिटल डेस्क,  लखनऊ 

Post a Comment