Ads (600)

मीरजापुर-उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद मीरजापुर के तत्वाधान में पाँच दिवसीय शिविर की शुरुआत दिनांक 15/07/2018 दिन रविवार को आदर्श  इण्टर कालेज  अदलहाट के प्रांगण में हुआ l
  इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि अरुण कुमार सिंह सहायक कमिश्नर स्काउट /प्रधानाचार्य ने माँ सरस्वति के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कर बच्चों को आशीर्वाद दिया
इस अवसर पर जमालपुर,अहरौरा, क्षेत्र के कई स्कूल प्रतिभाग किये l
प्रशिक्षक श्री लालबहादुर गुप्ता स्काउट मास्टर आदर्श इण्टर कालेज अदलहाट अंकित कुमार सिंह संगीता विश्वकर्मा  के द्वारा स्काउट और गाइड के बच्चों को कई विषयों की जानकारी दिया गया l
इस मौके पर प्रदीप मौर्य ,श्यामनरायन ,राजकुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे l
शिविर में बच्चों को टोली विधि ,शैलुट,टोली की जानकारी आदि विषयों की जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया..
इस कार्यक्रम का संचालन श्री अंकित कुमार सिंह ने किया l

रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी

Post a Comment