बहराइच- के दरगाह शरीफ में ज़ियारत करने जायरीनों से भरी मैक्स गाडी और डीसीएम की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई जिससे लगभग दर्जन भर लोग बुरी तरह से घायल हो गए.मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को एम्बुलैंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ 4 ज़ेरीनकन को हालत बेहद नाज़ुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनउ ट्रामा सेंटर के लिए रेफेर कर दिया है.बाकियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है बताया जा रहा है की ये सभी ज़ायरीन संत कबीर नगर से बहराइच दरगाह शरीफ ज़ियारत करने आये थे दरगाह से ज़ियारत कर वापस जा रहे जायरीनों से भरी मैक्स गाड़ी कोतवाली देहात इलाके के चौराहे के दुलारपुर के पास सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार डीसीएम से जा टकराई.बताया जा रहा है की निर्माणाधीन रोड पर डीसीएम काफी तेज़ रफ़्तार से आ रही थी जिससे ये हादसा हुआ.हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया मौके पर पहुची पुलिस और ग्रामीणों ने एम्बुलेन्स और दूर वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया जहाँ उनका इलाज जारी है जानकारी के मुताबिक ये ज़ायरीन खलीलाबाद और संत कबीर नगर से दो गाड़ियों में सवार होकर बहराइच आये थे जिसमे से गाडी में औरतें और बच्चे सवार थे वापसी में औरतों से भरी मैक्स गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गई इनमे से 4 की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफेर कर दिया गया है।
रिपोर्ट - राज कुमार श्रीवास्तव
Post a Comment