Ads (600)

बाराबंकी - घरेलू विवाद के दौरान गुस्साए पति ने पत्नी की ईंटों से कूच कूच कर हत्या कर दी पिता द्वारा मां की हत्या किए जाने से जब बच्चे चिल्लाने लगे तो ग्रामीणों का ध्यान उधर गया फिरहाल पति फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस घटना से गांव में सनसनी का माहौल है यह घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टेलवा गांव में हुई इस गांव के निवासी कृष्ण कुमार उर्फ लल्ला का रविवार दोपहर अपनी पत्नी 35 वर्षीय सुनीता देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था बताते हैं बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कृष्ण कुमार ने ईटो से कूच कर पत्नी की हत्या कर दी। उसने पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ ईंटों से वार किए पत्नी की हत्या के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गया। घर में मौजूद दोनों के तीन बच्चे जब चिल्लाने लगे तब ग्रामीणों का ध्यान उनकी तरफ गया। ग्रामीण अंदर पहुंचे तो वहां सुनीता देवी की लाश पड़ी थी जिसे देखकर सभी सन्न रह गए। आनन फानन सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी पति की तलाश शुरू की है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में सनसनी का माहौल है।

रिपोर्ट :-  निजामुद्दीन हाशमी

Post a Comment