Ads (600)

,

लखनऊ- शिक्षामित्र संघ के शिव कुमार शुकला ने कहा कि  प्रदेश के सभी शिक्षामित्र भाइयो 13 जून 2018 को माननीय मुख्यमंत्री जी की मुलाकात में यह बात स्पष्ट हो गई थी कि शीघ्र ही कोई ना कोई रास्ता शिक्षामित्रों के लिए सकारात्मक निकाला जाएगा।अभी हाल में ही 25 July 2012018 को इको गार्डन में बहनों और भाइयों द्वारा जो  मुंडन का कार्यक्रम कराया गया इसके बाद भी सरकार का आश्वासन ही मिल रहा है। मैं उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संरक्षक शिव कुमार शुक्ला प्रदेश के शिक्षामित्रों का आह्वान करता हूं कि यदि अगस्त माह के अन्तिम तक शिक्षामित्रों का सामान्य जनक तरीके से हल सरकार नहीं निकालती है उनके आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करते हुए पुनः उनको सहायक अध्यापक पद पर स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त नहीं होता है या उनकी सेवाएं बेहतर मानदेय के साथ 12 महीना 62 वर्ष पर सुरक्षित नहीं होती है तो 5 सितंबर 2018 को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षामित्र एक नया इतिहास रचने का काम करेंगे और हम शिक्षक दिवस न मनाकर 5 सितंबर2028 को काला दिवस के रुप में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन पार्क में मनाएंगे इसमें प्रदेश के एक -एक शिक्षामित्रों की जिम्मेदारी है कि वह पूरी ताकत से इको गार्डन पहुंचकर अपनी लड़ाई के  साक्षी बनेंगे और यह लड़ाई शिक्षामित्रों के जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई होगी इसके लिए आप सब अभी से तैयार हो समस्त पदाधिकारियों को मंडलीय, जनपदीय ,ब्लॉक स्तरीय, के साथ-साथ प्रांतीय पदाधिकारी भी सक्रियता के साथ पूरे प्रदेश में मिशन 5 सितंबर2018 की तैयारी में लगे हमें आपसे विश्वास है निश्चित रूप से 5 सितंबर की जो भीड़ होगी उसमें सरदार भगत सिंह ,वीर अब्दुल हमीद ,रानी लक्ष्मी बाई के साथ गांधी और सुभाष चंद्र बोस भी शामिल होंगे एक माह प्रतीक्षा के बाद 5 सितंबर को हम लोग आगाज के लिए तैयार हो 1-1 शिक्षामित्रों को उन सभी शहीद साथियों की सौगंध है या पूरे मन से तैयार हो कर के 5 सितंबर की लड़ाई में सहयोग करें।

रिपोर्ट- दुर्गेश श्रीवास्तव,

Post a Comment