Ads (600)

मनरेगा के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराना है सरकार की मंशा अगर जेसीबी ही पाटेगी सड़के तो मजदूरी करेगा कौन ?

अवर अभियंता मनरेगा विवेक कुमार ने बताया कि जेसीबी से नही पटवा सकते मनरेगा के तहत सड़के। उन्होंने कहा सुजौली गांव में ऐसा कोई भी काम नही हुआ है स्वीकृत , बिना वित्तीय स्वीकृति के करवाये जा रहे काम का नही करेंगे भुगतान-


बहराइच/मिहींपुरवा- विकास खंड मिहींपुरवा के सुजौली ग्राम में प्रधान की दबंगई के चलते मनरेगा के तहत आवंटित सड़के मजदूरो के बजाय जेसीबी मशीन से पटवाई जा रही है। सुजौली के मजरे टिलवा में प्रधान शीला देवी जेसीबी मशीन से सड़क पटवा रही है गांव में जेसीबी से खेत खुदाई व मिट्टी पटाई पर ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान मनरेगा के तहत आवंटित सड़को को मजदूरो के बजाय जेसीबी लगाकर पटवा रहे है जो कि गलत है ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा योजना हमें रोजगार देने के लिये बनाई गई है यदि सभी काम जेसीबी मशीन से होगे तो हमें रोजगार कौन देगा।

इस बाबत जब प्रधान पति जयप्रकाश गुप्ता से पूछा गया तो उसने कहा कि मजदूर न मिलने की वजह से जेसीबी से काम कराया जा रहा है जिसको जो करना हो करे हम जेसीबी से ही सड़क पटवायेगे। मिहीपुरवा के अवर अभियंता मनरेगा विवेक कुमार ने बताया कि  मनरेगा के तहत होने वाले सभी काम ग्रामीणों को रोजगार देने के उद्देश्य से कराये जाते है इसमे  जेसीबी मशीन से सड़क नही पटवाई जा सकती। सुजौली में प्रधान की दबंगई पर उन्होंने कहा कि विकासखंड पर सुजौली गांव हेतु अभी मनरेगा का कोई काम स्वीकृत नही हुआ है यदि बिना वित्तीय स्वीकृति के कोई काम करवा रहा है तो उस काम के भुगतान की जवाबदेही विभाग की नही है इसके लिये प्रधान स्वयं जिम्मेदार है।

रिपोर्ट- सतीश त्रिपाठी,

Post a Comment