श्रावस्ती में अगर देखा जाये तो इन दिनों नाबिलग बच्चो को नशे का आदी बनाया जा रहा है। इस उम्र में जिन हाथों में खिलौने और किताबें होनी चाहिए आज उनके हाथों में शराब की बोतलें नज़र आ रही है। वंही शराब विक्रेता नाबालिग बच्चों के भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ करते नज़र आ रहे है। नाबालिग बच्चों को बीयर देकर उनकी ज़िंदगी के साथ मज़ाक किया जा रहा है।
पूरा मामला श्रावस्ती के खरगौर मोड़ का है, जँहा नाबालिग बच्चों को शराब का आदी बनाया जा रहा है। शराब विक्रेता इनको मंहगे दामो पर बियर और शराब उपलब्ध कराते है। ये बच्चे कभी चोरी करके कभी कुछ बेच कर पैसे की व्यवस्था करते और बियर पीकर अपने नशा को शांत करते है। जैसा की आप तस्वीरों में देख रहे है। एक नाबालिग बच्चे के हाथ में शराब की बोतलें नज़र आ रही है। जो अपनी दास्ताँ खुद बयाँ कर रही है।
वहीँ मामले पर विभागीय अधिकारी रटारटाया जबाब देते है जिससे कहीँ न कहीँ ये साबित हो रहा है कि अधिकारियो को ओवर रेटिंग के लिए मोटी रकम दुकानदारों से मिलती है इसलिए इनपर कार्रवाई नही की जाती।
फ़िलहाल मामला जो भी लकिन नाबालिक बच्चों के हाथ में शराब की बोतल देना जुर्म है जिसपर शासन प्रशासन को कठोर कार्यवाही करने की जरूरत है।
रिपोर्ट- अतुल पाण्डेय,
Post a Comment