सिद्धार्थनगर- गैर मान्यता प्राप्त स्कूलो पर प्रदेश सरकार के बढते दबाव के विरोध मे सिद्धार्थनगर जिले मे राष्ट्रीय स्वरोजगार महासंघ के बैनर तले स्कूल प्रबंधको ने आनन्द विहार से आ रही हमसफर ट्रेन को रोक कर जमकर हंगामा किया । 15 मिनट ट्रेन रोककर हंगामा कर रहे लोगो से पुलिस की तीखी झडप भी हुई। यह लोग प्रदेश सरकार के रवैये से खफा थे इनका कहना था की हम लोगो को कुछ समय सरकार दे जिससे हम स्कूलो के तय मानक को पूरा कर सके। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलो को बन्द करने की कार्यवाही को तुरन्त रोका जाए। साथ ही स्कूलो की नवीन मान्यता के लिए निर्धारित नियम सरल किए जाए। राष्ट्रीय स्वरोजगार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोस्वामी गौरव भारती का कहना था की प्रदेश सरकार अभी भी हमारी मांगो को नही मानती है तो हम लोग आगामी 28 तारीख को संतकबीरनगर मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
रिपोर्ट- कमलेश मिश्र,
Post a Comment