श्रावस्ती में बीती रात हादसों की रात रही थाना इकौना के नरायनपुर के पास हुए सड़क हादसे ने मौके पर ही 3 की जान लेली और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमे 6 लोगों की हालत नाज़ुक बनी हुई, और बाकी लोगों को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती किया गया है।
मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद का है, जब लोग चैन की नींद सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी इकौना बलरामपुर मार्ग पर तीन गाड़ियां आपस में टक्करा गई हादसा इतना भयानक था के आस पास के लोग भय भीत हो गए।पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायत से लोगों को निकाल कर अस्पताल भेजा जिसमे 2 लोगों की मौके पर और एक को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जब की 6 लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है और बाकी बचे लोगों को जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया है। तस्वीरों में आप देख सकते है अस्पताल में सिर्फ खून ही खून दिख रहा है।
रिपोर्ट- अतुल पाण्डेय,
Post a Comment