Ads (600)

बहराइच में अपराधियों और दबंगो के हौसले बुलंद हैं। लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाशों ने असलहो के बल पर किशोरी के अपहरण कर लिया। घटना के दौरान गांव के एक युवक ने अपहरण करने वालों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया लेकिन अपहरणकर्ता हवा में असलहों को लहराकर कर फरार हो गए। बहन की सकुशल बरामदगी को लेकर भाई और पिता थाने के चक्कर लगा रहे है । लेकिन पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चुप्पी साध ली। पुलिस का उदाशीन रवैया देखकर परिजन बेटी के साथ अनहोनी की आंशका को लेकर आशंकित है। 
आप को बता दे जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र मे जलालपुर गांव निवासी किशोरी काजल तिवारी घर से जरूरी काम से बाहर गई थी। आरोप है कि इस दौरान रुपईडीहा इलाके के कुछ असलाह धारी बाइक सवार बदमाश मौके पर पहुंच गए और किशोरी को ज़बरन गाड़ी पर बैठाल लिया विरोध करने पर उसे जानमाल की धमकी दी। शोर सुनकर गांव निवासी मनोज जब तक मौके पर पहुंचा तब तक अपहरणकर्ता फरार हो गए। भाई संदीप तिवारी ने बताया कि उसकी बहन काजल तिवारी  का विशेष समुदाय के लोगों ने  अपहरण किया है। पीड़ित का कहना है कि जब वह थाने गये तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नही की। अधिकारियों से शिकायत करने पर अपहरणकर्ताओं के विरुद मुकदमा दर्ज हुआ। मगर आज तक ना तो अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है और न ही मेरी बहन का कोई पता चला है। पुलिस केवल टाल मटोल कर रही है। 

रिपोर्ट- राजकुमार 

Post a Comment