Ads (600)

मीरजापुर/चील्ह थाना क्षेत्र के देड़वा चौकी अन्तर्गत टेड़वा पुल के पास ट्रक व एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एम्बुलेंस चालक समीर 20 वर्ष की घटनास्थल पर मौत हो गई उसका एक अन्य सहयोगी नईम 22 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची चील्ह पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल लाया जहाँ चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया तथा प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल नईम को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के तऱकापुर मोहल्ले के निवासी मुनव्वर अली उर्फ बबलू का 20 वर्षीय पुत्र समीर 108 न0 एम्बुलेंस का चालक है तथा उसका सहयोगी नईम पुत्र मोहम्मद हनीफ जिला अस्पताल मीरजापुर से एक मरीज को लेकर वाराणसी के लिए गया था वापस मीरजापुर लौटते समय औराई मीरजापुर मार्ग पर टेड़वा पुल के पास ट्रक व एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एंबुलेंस चालक वह उसका  हेल्पर दोनों व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। समीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और इलाज के लिए मण्डलीय अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल में काफी भीड़ जुट गए गई। घटना की सूचना पर घर में मातम छा गया।

रिपोर्ट-सूरज कुमार केशरी

Post a Comment