Ads (600)

अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के अलीगढ़-पलवल मार्ग को लोगों ने शव रखकर किया रोड जाम, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर भांजी लाठियां, महिला हो या पुरुष सड़क सभी को दौड़ाया, पुरुषों को घसीटते हुए पुलिस ने गाड़ी में डाल दिया, करीब आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में, मौके पर कई थानों का फोर्स मौजूद। जानकारी के मुताबिक थाना खैर इलाके के गांव बरका में संजय और नरेंद्र नाम के दो युवकों के बीच रुपए के लेन देन को लेकर कहासुनी हो गई जिसमें पुलिस दोनों युवकों को पकड़ कर थाने ले आई, रात भर पुलिस ने दोनों युवकों को थाने में रखा और दूसरे दिन शाम को दोनों को आपसी फैसला करा कर छोड़ दिया गया । लेकिन संजय की थाने से जाने के बाद हालत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया । जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने संजय के साथ मारपीट की है जिसमें उसके गंभीर कोई चोट आ गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई है, और आक्रोशित परिवारीजनों समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने अलीगढ़-पलवल मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया । जिससे घंटों यह रूट बाधित रहा । देखते ही देखते आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया । लेकिन पुलिस के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में महिलाएं और अन्य लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे, जिन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर लाठीचार्ज कर जाम खुलवा दिया और करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल एहतियातन कई थानों की पुलिस तैनात है।

रिपोर्ट- चिंतन गर्ग 
पी न्यूज़, अलीगढ 

Post a Comment