Ads (600)

बहराइच/नानपारा- जहाँ एक ओर सरकार महिलाओ के साथ हो रहे दुष्कर्म को लेकर काफी सजग रहते हुये समय-समय पर पुलिस प्रशासन को ऊचित कार्यवाही करने के निदेॅश देती रहती है, वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच मे बलात्कार, छेड़-छाड़ घरेलू हिंसा का ग्राफ बढता ही जा रहा है।


आप को बता दे कि ताजा मामला बहराइच के थाना रूपैडिहा का है, जहाँ नानपारा चीनी मिल के जीएम के ड्राइवर ने नशे की हालत मे जिगिरीया गाँव की एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने शोर मचाया तब यह ड्राईबर महिला को छोड़ कर भागने लगा। पीड़िता लक्ष्मीदेवी अपने घर मे अकेली सो रही थी तभी देर रात नानपारा चीनी मिल के जीएम का ड्राईबर अनिल कुमार शराब की नशे में घर मे घुस गया और महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग इकठ्ठा हो गये इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

रिपोट- राज कुमार श्रीवास्तव,

Post a Comment