Ads (600)

बहराइच/रुपईडीहा- अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बहराइच ने मई माह में रुपईडीहा के स्टेशन रोड पर अतिक्रमण होने की जानकारी उप जिलाधिकारी नानपारा सिद्धार्थ यादव को एक लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि रुपईडीहा के क्षेत्र में रेलवे फीडर मार्ग के दोनों ओर स्थानीय दुकानदारों एवं कस्बा वासियों ने अतिक्रमण कर रखा है, कुछ लोगों ने नाली के इस पार गुमटी, टिन सेड, चबूतरा आदि को रखकर अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर दिया है, जिसकी जांच पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एजाज सिद्दीकी ने मार्ग का निरीक्षण किया और शिकायत सही पाया है, अनुरोध करने के बाद इन्हें हटाने के लिए निर्धारित तिथि दी गई थी जिसके बावजूद इन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिस पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बहराइच को उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव ने 28 जून को अतिक्रमण हटवाने के लिए सहायक अभियंता व तहसीलदार घनश्याम, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी कमलेश कुमा,र प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा अरुण कुमार द्विवेदी मय दल बल के साथ बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण किए गए टिन सेड व अस्थायी गुमटियों को हटवाकर अतिक्रमण साफ करवाया। कस्बे में केवल स्टेशन रोड पर ही अतिक्रमण हटाया गया इसे लेकर लोगो को कहा सुनी करते देखा गया,

रिपोर्ट- मनीष त्रिपाठी,

Post a Comment