Ads (600)

 मीरजापुर- स्थानीय थाना क्षेत्र के हाजीपुर ग्राम के खेत में काली माता मंदिर के पास स्थित कुएं में शुक्रवार को 1 सप्ताह से गायब एक बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, बताया जाता है कि हाजीपुर ग्राम सिवान के खेत में एक महिला गोबर फेकने गए तो उसके साथ एक लड़का भी था कुएं से दुर्गंध आने पर कुएं में झांक कर देखा तो उसमें उतराया हुआ शव था, घटना की जानकारी होते हुए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, घटना की सूचना पर मौके पर उप नी0 महेंद्र प्रसाद यादव ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला शव को देखते ही बालक के पिता कमालुद्दीन अपने पुत्र इमरान के रूप में पहचान लिया, ज्ञातव्य है कि हाजीपुर ग्राम निवासी इमरान 13 वर्ष पुत्र कमालुद्दीन17 जून को अपराह्न 3:00 बजे घर से निकला था, लेकिन जब देर शाम तक घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन पूरे गांव वालों के यहां की गई और उसका पता नहीं चल पाया है इसे घरवालों की चिंता बढ़ती गई उसकी खोजबीन काफी करने के बाद उसके पिता कमालुद्दीन ने थाने में 20 जून को सूचना दर्ज करायीथी।

रिपोर्ट- सूरज कुमार केशरी,

Post a Comment