Ads (600)

 लखीमपुर खीरी- थाना निघासन क्षेत्र में पिछले दिनों मुन्ना पुत्र हुसैना निoग्राम सेमरा बाजार की कठरियनपुरवा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस चर्चित व सनसनीखेज हत्याकांड के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक खीरी श्री रामलाल वर्मा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी/पश्चिमी) तथा क्षेत्राधिकारी पलिया/निघासन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक निघासन संजय कुमार त्यागी व क्राइम ब्रांच,फॉरेंसिक टीम गठित की गई  जिनके द्वारा इस हत्याकांड को करने वाले अभियुक्तगण के विरुद्ध पर्याप्त सबूत इकट्ठा किए गए जिसमें कार में सवार मृतक मुन्ना का भतीजा इलियास व चचेरे भाई इरफान के नाम प्रकाश में आए, मृतक का आतंक व परिजनों में भय के कारण हत्या की साजिश रची गई थी!

 अभियुक्तों को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी व टीम में शामिल उपनिरीक्षक नरेंद्र प्रताप, उo निoहनुमंत लाल तिवारी आदि द्वारा मोहनपुर मोड़ के पास से आज गिरफ्तार कर लिया गया है जिन की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा व मृतक के संबंधित मोबाइल व अभियुक्तगण द्वारा पहने कपड़े आदि बरामद कर लिए गए हैं।

रिपोर्ट- मनीष कुमार त्रिपाठी,

Post a Comment