Ads (600)

सिद्धार्थ नगर-  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में गुंडे माफियाओं पर नकेल कसने की कवायद तो कर रही है लेकिन उसके कार्यकर्ता सरेआम गुंडई करने पर उतारू हैं। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए बीडीसी सदस्यों के साथ मारपीट और उनके अपहरण की शुरुआत हो गई है डुमरियागंज ब्लाक के पंडित सेखुया निवासी बृजेश कुमार दुबे ने भवानी गंज थाने में तहरीर देकर भाजपा के नितिन तिवारी अखिलेश और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि राजू पाल पर आरोप लगाया है की बृहस्पतिवार की शाम यह लोग उनके पिता राम सागर दुबे जो कि क्षेत्र पंचायत सदस्य को घर से बुलाकर जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने लगे उनके पिता के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हुए पिस्टल सर पर लगा दिया हंगामा सुनकर जब वह पिता के बचाव में गए तो उनके साथ भी मारपीट की। आवाज सुनकर गांव वाले इकट्ठा हुए तो यह लोग भाग खड़े हुए और उनके व उनके पिता की जान बच सकी। बृजेश कुमार ने नामजद तहरीर तो भवानी गंज थाने में दे दी है लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस सत्ता के दबाव में पूरी तरह काम कर रही है और हर हाल में ब्लाक प्रमुख भाजपा के प्रत्याशी को जिताना चाहती है इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। आपको बताते चलें कि डुमरियागंज ब्लाक पर सपा के मिट्ठू प्रसाद यादव ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए थे सत्ता बदलने के बाद भाजपा समर्थकों द्वारा 11 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और अब 9 मार्च को मतदान हैं मतदान में संख्याबल पूरा करने के लिए यह सारे खेल खेले जा रहे हैं।

रिपोर्ट- कमलेश मिश्रा 
सिद्धार्थनगर 

Post a Comment