Ads (600)

बहराइच-पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर महोदय द्वारा अवैध शराब के परिपेक्ष्य में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.03.2018 को थानाध्यक्ष मुर्तिहा शेषमणी पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्यवाही में नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 61/14 से सूचना पर एक अभियुक्त को भारी मात्रा में देशी कच्ची शराब व 90 शीशी नेपाली कर्णाली सौंफी शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया। 
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना को0मूर्तिहा में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 28/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- लल्लू पुत्र रामसागर निवासी मझाव थाना मोतीपुर बहराइच।

रिपोर्ट - राजकुमार 

Post a Comment