Ads (600)

अलीगढ - बुधवार को राष्ट्रभक्त वीर -वीरांगना दल के सदस्यों ने एटा चुंगी चौराहे से नगला मान सिंह सहित कई स्थानों पर निर्धन बच्चो को होली के पावन पर्व पर रंग,पिचकारी, बिस्किट,टाफिया  आदि सामान वितरित किये !सभी सदस्य यथा सम्भव सामान बच्चो के लिये स्वयं लेकर आये!उपहार पाकर बच्चे खुशी से खिल उठे !ये दृश्य देख रहे लोगों ने संगठन की प्रशंसा की !!नेतृत्व कर रही संगठन की संस्थापिका स्नेहा शर्मा ने कहा कि छोटे बच्चो के चेहरो  पर कुछ पाकर यदि खुशी झलक उठे तो इससे बड़ी आत्म संतुष्टि क्या हो सकती है !जीवन वही है जो राष्ट्र को समर्पित हो !!गौरी पाठक,सविता एवं उपमा शर्मा ने कहा हम सभी आगे भी समाज के लिये दृढ़ता से कार्य करते रहेंगे !अतुल पाराशर ,शिवा ठाकुर,रोहित   ने कहा कि पर्व की सच्ची खुशी कुछ नेक कामों से ही मिलती है !सभी को मिलकर आगे आना चाहिये !इस अवसर शेखर ,मनीष ,सोनू दुष्यन्त .आदि उपस्थित रहे !

रिपोर्ट- आकाश कुमार 
अलीगढ 

Post a Comment