Ads (600)

बहराइच- शहर के मुख्य बाजार घंटाघर चौक से रोडवेज के बीच स्थित बजाजा लाइन (कपड़ा बाजार) में आज व्यापारियों में काफी आक्रोश देखा गया। बीते एक दिन पूर्व बाजार की गलियों में नाली चोक हो जाने के कारण पानी दुकानों में जा रहा था, इसका मुख्य कारण यह था कि कभी भी नगर पालिका द्वारा सफाई का ध्यान नही रखा गया, जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री जी स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जागरूक है, वही दूसरी ओर जमीनी स्तर पर व्यापारियों को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते फुटकर वस्त्र विक्रेता संघ, बहराइच के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र कुमार गुप्ता व महामंत्री श्री नवीन चंद जैन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन भी किया गया जहाँ शहर के लगभग 150 व्यापारियों ने सड़क जाम कर विरोध दर्ज कराया, काफी कश्मकश के बाद इओ के आश्वाशन पर धरना रद्द किया गया, और आज नगर की विधायक और योगी सरकार में राज्यमंत्री श्री मती अनुपमा जायसवाल जी द्वारा बजाजा लाइन का निरीक्षण किया और मौजूद सभी नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इस पर कारवाई करने के सख्त निर्देश दिए। 

'पी न्युज' बहराइच- राज कुमार श्रीवास्तव,

Post a Comment