Ads (600)

 उत्तर प्रदेश में ठंड ने आमद करा दी है। लखनऊ तथा पास के शहरों में आज सुबह से ही कोहरा था। अनुमान है कि ठंड अब और बढ़ेगी। लखनऊ तथा आसपास के जिलों में सुबह से ही हल्का कोहरा छाया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने की अनुमान है।
लखनऊ तथा पास के जिलों में आज तड़के हल्की धूप दिखी, इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप गायब हो गई और कोहरे का असर दिखाई देने लगा। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार आज दिन और चढऩे के साथ ही धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा।


Post a Comment