Ads (600)

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विकासखंड में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा कर साइबर सेल की टीम ने सोमवार दोपहर चार युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए युवक विभिन्न राज्यों में बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। ठगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के रामानुजनगर थाने में एफआईआर दर्ज है। कॉल सेंटर से दो कंप्यूटर, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर, फर्जी आईडी से लिए गए 17 मोबाइल फोन, कार, बुलेट बाइक और फर्जी मुहरें बरामद हुई हैं। एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार के ,मुताबिक़ बदमाश बिहार के वैशाली महुवा का रहने वाला है !
इन बदमाशो का एक गिरोह था जिनमे चार लोग शामिल थे जो कि, एक किराए के मकान में रहते थे और एक बेसमेंट में फर्जी काल सेंटर चलाते थे और लोगो को झांसा देते थे ! 


Post a Comment