Ads (600)

बहराइच- कैसरगंज के ग्राम बेलना पारा में रविवार को एक समारोह आयोजित कर कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
 सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ताओं ने आज मुझे सम्मानित कर मेरी जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने वादा किया कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को कभी आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए गेहूं की खरीद की अभी से पूरी तैयारी कर ली है। पूरे प्रदेश में खाद और बीज की कमी नहीं रही।
  उन्होंने कहा कि जब किसान खुशहाल दिखाई देता है तो हम सभी को बेहद आत्म संतुष्टि मिलती है। संबोधन के पश्चात गंडारा मंडल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष व शिक्षक काशीनाथ पाठक ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, मंत्री प्रतिनिध गौरव वर्मा एडवोकेट, राम राज वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, सुमित वर्मा, अमरदीप गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, रामप्यारे विश्वकर्मा, अशोक वर्मा, परमानंद पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  'पी न्यूज़' बहराइच- राज कुमार श्रीवास्तव,

Post a Comment