Ads (600)



लखनऊ : कुम्हरावाँ बी. के. टी विधान सभा मे श्री दिनेश कुमार शुक्ल (एडवोकेट, पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी बी. के. टी.)  द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन कराया गया जो बहुत ही सफल रहा . इस कैम्प में 500 मरीजो की जाँच हुई जिसमे मोतियाबिन्द के मरीजो को सीतापुर आँख अस्पताल लेन्स वाले आपरेशन हेतु ले जाया गया. जिसमें मोतियाबिन्द का आपरेशन कैंप से अस्पताल तक ले जाना लाना सभी प्रकार की जाँचे, दवा, चाय नास्ता भोजन निःशुल्क था. बताते चलें की श्री शुक्ल बीकेटी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी थे , हालाँकि ये चुनाव नहीं जीत सके लेकिन बसपा प्रत्याशी नकुल दुबे की हार का कारण जरुर बन गए. 
श्री शुक्ला ने अपने घोषणा पत्र में लिखा था कि हम नेत्र परीक्षण कैम्प लगाकर आँखों की निःशुल्क जांच कराएँगे एवं ऑपरेशन का पूरा खर्च देंगे.  श्री शुक्ला चुनाव तो हार गए किन्तु अपने वादों पर खरे उतर रहे हैं.  जनता में श्री शुक्ला का समाजसेवी भाव को देखकर काफी प्रसन्नता है. श्री शुक्ला ने पी न्यूज़ से बताया की इस तरह का आयोजन वह हमेशा करते हैं एवं चुनाव उनका मुद्दा नहीं है, जनसेवा उनका मुद्दा है जिसे वह हमेशा कर रहे है. श्री शुक्ला ने कहा हम एक विधान सभा में ही नहीं , हम जहाँ जहाँ आवश्यक समझते हैं वहां समाजसेवी कार्यक्रम का आयोजन करते हैं . कैंप मे सहयोगी के रूप में श्रीमती कान्ती बाजपेई(ग्राम प्रधान कुम्हरावाँ), अमित बाजपेई, अजीत मिश्रा,बबली गौतम(अध्यक्ष किसान यूनियन ),सुनील मिश्रा(नेता कि0यू0),उदय प्रताप मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा और कई सहयोगी साथी मौजूद रहे . 

Post a Comment