नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों होली से पहले ही बड़ा तोहफा दिया है। अब केन्द्र सरकार के कर्मचारी सिर्फ 15 दिनों के अंदर ही पैसा पा सकेंगे। हालांकि, इसके लिए एक शर्त यह जरूर पूरी करनी होगी कि कर्मचारी की 10 साल की सेवा पूरी हो चुकी हो। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो सरकार ने इस शर्त में भी कर्मचारियों को राहत दी है। पहले यह सीमा 15 दिन की थी, जिसे अब घटाकर 10 दिन कर दिया गया है। सरकार की ओर से दी गई इस राहत से केन्द्र सरकार के सभी कर्मचारियों को फायदा होगा। यहां आपको बताते चलें कि जीपीएफ का फायदा सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही ले सकते हैं।

Post a Comment