Ads (600)

लुधियाना । फिरोज गांधी मार्केट स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली महिला से मालिक 2 साल तक रेप करता रहा। जब महिला ने विरोध किया तो बुधवार उसे भरे दफ्तर में लात व घूसों से पीटा। इसके बाद बालों से पकड़कर उसे नीचे लाया और खुद ही अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इससे पहले आरोपी महिला के पहने सारे जेवरात उतारकर ले गया।
घबराई महिला ने पहले तो पुलिस को शिकायत नहीं की, लेकिन रात को अस्पताल प्रबंधन ने कंट्रोल रूम पर कॉल किया।  मौके पर पहुंची थाना डिविजन नंबर 5 की पुलिस ने आरोपी कुलविंदर सिंह के खिलाफ रेप, हड्डियां तोड़ने और आईटी एक्ट के तहत व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता 31 वर्षीय ने पुलिस को बयान देते बताया कि वह दुगरी इलाके में रहती है और शादीशुदा है। उसका एक बेटा है।
आरोपी कुलविंदर उसके पड़ोसी में रहता है। 2 साल पहले वह आरोपी के संपर्क में आई थी। उस दौरान आरोपी ने उसे फिरोजगांधी मार्केट स्थित अपनी फाइनेंस कंपनी में काम पर रख लिया। इसी दौरान आरोपी एक दिन उसे कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। पीड़िता ने कहा कि वह पुलिस को इसके बारे में बताएगी। लेकिन आरोपी उसे धमकाता रहा कि वह उसकी न्यूड (नग्न) फोटो फेसबुक पर डाल देगा। इस डर के मारे वो चुप रही, यहां तक की अपने पति को भी कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपी ने फिर उसके साथ रेप किया। इसी तरह से कई बार उससे रेप करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुलविंदर की इस हैवानियत के बारे में कई बार उसके परिवार को बता चुकी है। लेकिन हर बार आरोपी के परिवार वाले उससे सबूत मांगते थे। उसका कहना था कि वह झूठ बोल रही है

Post a Comment