गाजीपुर। उत्तर प्रदेश चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होने के बाद अब नतीजों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। सियासत के गलियारों में नतीजों के पहले ही जीत और सीएम के चेहरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। यूं तो हर शहर के चौराहों पर हर पार्टी के समर्थक अपने-अपने दावे कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी समर्थक सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। बीजेपी समर्थकों के बीच सीएम के नाम को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर बीजेपी की तरफ से गाजीपुर के मनोज सिन्हा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Post a Comment