Ads (600)

बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने इंडिया से दुबई तक की फ्लाइट के लिए टिकटों पर 7 फीसद तक की छूट की घोषणा की है। कंपनी ने यह ऑफर फरवरी से अप्रैल तक के दौरान के लिए पेश किया है। इन दिनों छुट्टियां व त्यौहार सबसे कम होते हैं।
स्पाइटजेट के इस ऑफर के तहत एक मार्च से 15 मार्च तक टिकट बुक की जा सकती है। और इसके तहत यात्रा 25 मार्च तक की जा सकती है। ऐसा एयरलाइन ने बताया है। पिछले महीने एयरलाइन ने इंडिया से मस्कट तक की एयरलाइन टिकटों पर 10 फीसद तक की छूट की घोषणा की थी। आपको बता दें इससे पहले इस बजट विमानन कंपनी ने 777 रुपये में घरेलू रूट्स के लिए टिकट की पेशकश की थी।
किफायती विमानन सेवा प्रदान करने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने बीते दिनों सस्ते हवाई सफर की पेशकश की थी। कंपनी के नए ऑफर के तहत अब आप सिर्फ 777 रुपए (सभी करों सहित) में हवाई सफर कर पाएंगे।
यह सेल 22 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक की थी। यानी यात्रा के लिए इस अवधि में ही आपको टिकट बुक करानी होगी।

Post a Comment