Ads (600)

कमजोर वैश्विक रुझान और स्थानीय ज्वैलर्स की मांग में गिरावट आने से सोने की कीमतें 30,000 रुपये से नीचे आ गई हैं। शुक्रवार को सोने के भाव 275 रुपये की कमजोरी के साथ 29,725 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। इस गिरावट के पीछे इंडस्ट्रियल इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठान कमजोर रहने से चांदी में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई है। आपको बता दें कि शुक्रवार को चांदी के भाव 1350 रुपये घटकर 42,700 रुपये प्रतिकिलो हो गए।
देश के सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि सोने की कीमतों में आई गिरावट की वजह कमजोर वैश्विर रुख और इसी महीने अमेरिका के फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के चलते देखने को मिली है। वहीं, डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु की मांग भी कमजोर हुई है जिसने कीमतों पर असर डाला।

Post a Comment