Ads (600)

मराठी थियेटर एक्टर सागर शांताराम चौगुले की शुक्रवार शाम को हार्ट अटैक से मौत हो गई, वो सिर्फ 38 साल के थे। सागर को हार्ट अटैक उस वक्त आया जब वो स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे थे।खबरों के मुताबिक, सागर 'अग्निदिव्य' नाम का नाटक कर रहे थे जिसमें वो छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा रहे थे। स्टेज पर वो अपने डायलॉग बोल रहे थे और उस दौरान स्टेज पर उनके साथ 40 साथी कलाकार भी थे, लेकिन डॉयलॉग बोलते-बोलते सागर अचानक ही स्टेज पर गिर गए। वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए और तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन वहां सागर चौगुले को मृत घोषित कर दिया गया।सागर चौगुले के शव को आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर ले जाया जाएगा, वो वहीं के रहने वाले थे।

Post a Comment