महोबा (जेएनएन)। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दिन 23 फरवरी को सपा व बसपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच फायरिंग में घायल बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह के भांजे ब निर्दल प्रत्याशी राकेश सिंह की इलाज के दौरान रविवार को लखनऊ में मौत हो गई। इसे देखते हुए यहां तनाव है। पुलिस ने तगड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।मतदान के दिन तड़के तीन बजे बजरिया के पास सपा प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू व बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन ङ्क्षसह के समर्थकों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई थी। इसमें सिद्धगोपाल के बेटा साकेत साहू और बसपा प्रत्याशी के भांजे राकेश सिंह सहित तीन लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। हालांकि पूर्व विधायक व बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया था।
साकेत साहू का कानपुर में इलाज चल रहा है। राकेश सिंह का इलाज लखनऊ के सहारा अस्पताल में चल रहा था। दोनों प्रत्याशियों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले के 19 आरोपी फरार चल रहे हैं। दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी तारिक व हसीब को जेल भेजा जा चुका है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनायी गई हैं। अरिमर्दन का डमी प्रत्याशी था राकेश सिंह विधानसभा चुनाव मे
Post a Comment