Ads (600)

नई दिल्ली। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आने वाली सभी राशन दुकानों को इस साल 30 जून तक आधार से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को राशन का वितरण आधार कार्ड के जरिये ही होगा। इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि इसके लिए उनका मंत्रालय खाद्य उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहा है।

प्रसाद ने कहा कि सरकार का इरादा देश में पीडीएस के दायरे में आने वाली सभी 5.58 लाख राशन दुकानों को आधार से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि गुजरात, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में सभी राशन दुकानों को पहले ही आधार से जोड़ा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि गुजरात में तो राशन दुकानों में भुगतान भी अंगूठे की छाप लेकर आधार के जरिये किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आधार के विस्तार की योजनाओं के बारे में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि 30 जून तक देश में सभी को आधार के दायरे में लाने की योजना है। '30 जून तक सभी को आधार ले लेना होगा।'

उन्होंने कहा कि यह अनिवार्य नहीं है। लेकिन सरकार उन लोगों से आग्र्रह कर रही है जिन्होंने अभी तक इसके दायरे से खुद को बाहर रखा है। देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की दिशा में अब वॉलेट से होने वाले भुगतान के लिए दिशानिर्देश तैयार करने पर भी विचार कर रही है।

Post a Comment