पेरिस। दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र और हमेशा पर्यटकों के लिए टॉप लिस्ट में शुमार एफिल टावर के दृश्य में जल्दी ही नया बदलाव होने जा रहा है। दरअसल एफिल टावर के चारों ओर एक बुलेटप्रुफ कांच की दीवार बनने जा रही है। यह दीवार किसी भी तरह के चरमपंथी हमले और आइफिल टावर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी। इस साल के अंत तक पेरिस की इस शानदार इमारत के इर्दगिर्द बुलेटप्रूफ दीवार खड़ी की जाएगी।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल यूरो 2016 चैंपियनशिप के दौरान इमारत के चारों ओर मेटल फेंस बनाया गया था जिसकी जगह अब ढाई मीटर ऊंची कांच की पारदर्शी दीवार बनाई जाएगी। कांच की इस स्थायी दीवार के लिए इमारत के उत्तर और दक्षिण में बने मेटल बैरियर्स को हटाया जाएगा। शहर के असिस्टेंट मेयर ऑफ टूरिज़्म ज्यां फ्रांस्वा मार्टिन्स के मुताबिक शहर की सम्मानित इमारतों को बचाने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाने जरूरी है।

Post a Comment