Ads (600)

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को भरोसा है कि बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी। मायावती ने आज आजमगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया।
आजमगढ़ के रानी की सराय के चेकपोस्ट मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भीड़ देखकर विधानसभा चुनाव में सभी सीटों को जीतना तय हो गया। बीएसपी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और अपने बलबूते सरकार बनेगी। 
मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी के हर तरह के क्रियाकलापों से जनता में बेहद आक्रोश है। सीएम घोषित करने क़ी हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। प्रदेश में सपा व कांग्रेस गठबंधन को वोट नहीं देना है। प्रदेश में अपराध, सांप्रादायिक गतिविधियां, हत्या, बलात्कार बढ़ रहा है। सपा की सरकार में असुरक्षा ही रही है। सपा की सरकार में अराजकता बढ़ी है। अधिकारियों का तबादला ही होता रहा है।
अब सपा में मुलायम ने भाई का साथ दिया तो समाजवादी पार्टी का वोट दो खेमों में बँट जाएगा। मुस्लिम समाज को अपना वोट बसपा को ही देनाहै। मोदी प्रदेश को मां - बाप बता कर वोट मांगे तो भी सरकार नहीं बनेगी। केंद्र में गलत नीतियों से व प्रलोभन से लोग नाराज हैं।

सौ दिनों में विदेश से काला धन लाकर दस -15 लाख गरीबों के खाते में डालने की बात कही। गरीब के खाते में एक रुपया भी जमा नहीं हुआ और किसानों को भी एक रुपया नहीं मिला। भाजपा को जुमला पार्टी बन गई है। जनता को बरगलाने के लिए नाटक करते हैं। नोटबंदी से लोग कराह रहे हैं। लाखों बेरोजगार हो गए हैं।
नोटबंदी से पहले ही अपने लोगों का काला धन ठिकाने लगा दिया। अपना खुलासा नहीं किया तो लगा कि पूरी दाल काली है। प्राइवेट सेक्टर को काम देकर आरक्षण को निष्प्रभावी कर दिया है।

Post a Comment