गोरखपुर (जेएऩएऩ)। महराजगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सपा-कांग्रेस और बसपा पर जोरदार हमला बोला। कहा कि महराजगंज मैं पहले भी आया था। इस बार भी चुनाव में आपका दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। सभी चरणों में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने जिस उमंग, उत्साह के साथ लोकतत्र के इस महापर्व का मनाया है, शांतिपूर्ण मतदान किया है, उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि पांचों चरण का हिसाब लोगों ने लगा लिया है। अब बचने की कोशिश उनके लिए बेकार है। उत्तर प्रदेश की जनता 15 साल का गुस्सा निकाल रही है। जिन्होंने 15 साल तक जुल्म किया है, लोगों को लूटा है, उन सबको चुन चुनकर लोग साफ कर रहे हैं। मैं देश भर में स्वच्छता अभियान चला रहा हूं। उत्तर प्रदेश में के पांच चरणों में लोगों ने भी गंदगी हटाने का प्रण ले लिया है। इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं। यहां भी चुनाव में सात चरण है। जिस तरह हर रंग एक नई उर्जा का द्योतक है वैसे ही चुनाव प्रत्येक चरण भी अच्छा संदेश लेकर आया है |जनता सपा बसपा पर 15 सालों का गुस्सा निकाल रही -मोदी
गोरखपुर (जेएऩएऩ)। महराजगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सपा-कांग्रेस और बसपा पर जोरदार हमला बोला। कहा कि महराजगंज मैं पहले भी आया था। इस बार भी चुनाव में आपका दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। सभी चरणों में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं ने जिस उमंग, उत्साह के साथ लोकतत्र के इस महापर्व का मनाया है, शांतिपूर्ण मतदान किया है, उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि पांचों चरण का हिसाब लोगों ने लगा लिया है। अब बचने की कोशिश उनके लिए बेकार है। उत्तर प्रदेश की जनता 15 साल का गुस्सा निकाल रही है। जिन्होंने 15 साल तक जुल्म किया है, लोगों को लूटा है, उन सबको चुन चुनकर लोग साफ कर रहे हैं। मैं देश भर में स्वच्छता अभियान चला रहा हूं। उत्तर प्रदेश में के पांच चरणों में लोगों ने भी गंदगी हटाने का प्रण ले लिया है। इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं। यहां भी चुनाव में सात चरण है। जिस तरह हर रंग एक नई उर्जा का द्योतक है वैसे ही चुनाव प्रत्येक चरण भी अच्छा संदेश लेकर आया है |
Post a Comment