लखनऊ (जेएनएन)। पूर्वांचल में अंतिम दौर का चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रचार अभियान को गति देने की खातिर आज पूर्वी में दिग्गजों की ताबड़तोड़ सभाएं होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बड़ी सभाएं करेंगे तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी हरिशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महराजगंज व देवरिया में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के अनुसार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक मार्च को देवरिया व मऊ जिलों में सात चुनावी सभा संबोधित करेंगे। देवरिया में पांच व मऊ में दो सभाएं होंगी। मुख्यमंत्री देवरिया के रेलवे कंपाउंड भटनी बाजार में 11: 20 बजे, रामपुर कारखाना क्षेत्र में 12:15 बजे, पथरदेवा में नरेंद्रदेव इंटर कालेज मैदान में एक बजे और इसके बाद बाबा राघव दास इंटर कालेज, भाटपार रानी में चुनावी सभा करेंगे।
Post a Comment