Ads (600)


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ कोरोना संक्रमण के 10 महीने के उपरांत रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराँव ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक कुमार दूबे, विधायक ममता देवी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव,शाहजादा अनवर, प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी एवं जयशंकर पाठक की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण एवं भव्य  तरीके से की गई।


सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि रामगढ़ को गांधी जी ने और कांग्रेस ने ऐसे ही नहीं चुनाव किया था, रामगढ़ के खून में रामगढ़ की धरती में कांग्रेस समाहित है। आज हम सदस्यता अभियान के लिए आए हैं, हमारी पार्टी सभी जाति, सभी धर्म,सम्प्रदाय को लेकर चलने में विश्वास करते हैं तभी 140 वर्षों से हमारी पार्टी जनता की सेवा करती आ रही है। आपके नेतृत्व में पार्टी को आगे लेकर चलना है,पिछले विधानसभा चुनाव में आपने गठबंधन पर विश्वास किया उसके लिए हम आपके आभारी हैं, लेकिन जिस प्रकार 25 मार्च को प्रधानमंत्री जी ने लॉकडाउन किया पूरी दुनिया में इस प्रकार कहीं भी नहीं किया गया, जीवन तो ज्यादा नहीं बचा लेकिन जीविका पूरी तरह से समाप्त हो गई। अच्छे दिन लाने के चक्कर में कितने लोग मारे गए यह किसी से छुपी हुई नहीं है।केन्द्र सरकार  किसानों, छात्रों, मजदूरों के पक्ष में नहीं है,भाजपा कैसे आगे बढ़े यही सोच के साथ केंद्र की सरकार काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी का नियत साफ है हमने कोरोना काल में अपने लोगों को सुरक्षित रखा,दूसरे राज्यों से में फंसे हुए लोगों को ट्रेन, जहाज,बसों से लाने का काम किया क्योंकि हमें अपने लोगों का दर्द था। पड़ोसी राज्यों में भी हमने हमारे लोगों को घर वापस लाया, 9 लाख लोगों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार मुहैया कराया ,कोरोना महामारी से जूझने के लिए हमारे पास दवाइयां नहीं थी,डाक्टर नह़ी थे,ब्लड टेस्ट नहीं होते थे, हमने व्यवस्था को बदला, हर जिलों में स्वास्थ्य की मुकम्मल इंतजाम किया।कांगेस की विचारधारा को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे जनाधार बढ़ाने का काम करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।

सदस्यता अभियान में बोलते हुए कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि रामगढ़ में आहूत अधिवेशन से प्रारंभ हुआ 1940 से 2020 तक कांगेस का सफर हमने बड़े बड़े ऊंचाइयों को छुआ है और आज जब पार्टी कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है, रामगढ़ की जनता को एक बार फिर से ऐतिहासिक फैसला लेना है, मार्च में जब हम 80 साल मनाने जा रहे होंगे  तब हम पार्टी नेतृत्व से निवेदन करेंगे कि कांग्रेस की एक बड़ी और ऐतिहासिक सभा रामगढ़ की धरती में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कांगेस  कल भी था आज भी है और भविष्य में भी रहेगा,उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 15 लाख लोगों को राशन कार्ड देने का काम किया गया,9 लाख किसानों की ऋण माफी की गई, पार्टी के कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि लोगों के घरों में जाएं और उन्हें कांगेस का सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यता के माध्यम से हम संगठन को मजबूत करेगे।

सदस्यता अभियान प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा इस बार 15 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है ,हमें उम्मीद है कि इस लक्ष्य में रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी पूरी  मजबूती एवं निष्ठा के साथ रामगढ़ में अपना जनाधार बढ़ाने का काम करें, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को सदस्यता के माध्यम से मजबूत किया जाएगा।

 स्थानीय विधायक ममता देवी ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी हमारी पार्टी की परंपरा,नीति,सिद्धांतो को आगे बढ़ाना है,कांगेस पार्टी हमेशा अकलियतों,मजलूमों,पिछड़ों की आवाज रही है,सदस्यता अभियान के माध्यम से हम़े पार्टी को आगे बढ़ाना है।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि 19 वी सदी के आखिर में और बीसवीं के शुरुआत से लेकर मध्य सदी में कांग्रेस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने ढेर करोड़ से अधिक सदस्यों और 7 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक मजबूत भागीदार बनी, जिसका परिणाम है कि आज इन 70 वर्षों में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ा है कांग्रेसका सदस्यता अभियान इस बात का द्योतक है कि पार्टी की मजबूती इसी के माध्यम से नीहित है। आज के कार्यक्रम में समाज के कई महत्वपूर्ण लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रसीद देकर पार्टी का सदस्य बनाया।

 इस मौके पर कांग्रेस नेता जय शंकर पाठक, शहजादा अनवर, रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान, बलजीत सिंह बेदी,शांतनु मिश्रा, मुकेश यादव,प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों में लाल बिहारी महतो, राम विनय महतो, लक्ष्मण महतो, मंटू करमाली, सुधीर सिंह, संजय शाह, असगर अली, अनिल मुंडा, राजू महतो, संतोष सोनी, रामा मुंडा ,अनुज सिंह, उपेंद्र महतो अनु विश्वकर्मा,के नायक ,बैजू राम, घनश्याम, जोया परवीन, कमलेश महतो, सागर महतो, सुमन संकेत उपस्थित थे।


रांची ब्यूरो रिपोर्ट

Post a Comment