
आजमगढ़ : थाना- जीयनपुर क्षेत्र में अलग अलग कार्रवाई में महिला सफाई कर्मी अभियुक्ता सहित 03 लोगों को एक लाख बीस हजार की हेरोइन(10 ग्राम 700 मि0 ग्राम) व 3 किलो 400 ग्राम नजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि शिवनरायन (पटहारा) अपनी किराने की दुकान मे कुछ मादक पदार्थो को विक्री कर रहा है। पुलिस दुकान के पास पहुँची कि कुछ लोग पुलिस टीम को देखकर खेतो की तरफ भागे। घेरघार कर दुकान के पास बाहर बैठे एक व्यक्ति को (विकलांग ) पकड़ लिया। तभी दुकान के अन्दर एक महिला एक प्लास्टिक का झोली छिपा कर ले कर भागी। जिसे महिला आरक्षीगणो ने दुकान के गेट पर ही पकड़ लिया । दोनो से नाम पता पूछते हुए भागने कारण पूछा तो विकलांग व्यक्ति शिवनरायन ने बताया कि हेरोइन और गांजा वेंचकर अपने परिवार का जीवन यापन करता हूँ। मेरे पास हेरोइन व महिला की तरफ इशारा कर बताया कि उसके पास झोले मे गांजा है। दोनों लोगों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम शिवनरायन (पटहारा) पुत्र राजेश्वर प्रसाद ग्राम बनावे थाना रौनापार हाल पता ग्राम पूनापार थाना जीयनपुर व दुकान नहर रजादेपुर थाना जीयनपुर बताया। महिला ने अपना नाम शीला w/o स्व0 प्रदीप निवासी बड़ा गांव ( पूनापार) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ बताया। तराजू इलेक्ट्रानिक से हेरोइन को तौला गया तो हेरोइन की मात्रा 10 ग्राम 700 मि0ग्रा तथा गांजा की मात्रा 2 kg 100 gm बरामद हुआ। क्रमशः धारा 8/20 व 8/21 N.D.P.S ACT का दण्डनीय अपराध है। हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 1. मु0अ0सं0- 02/2021 धारा 8/21 NDPS ACT व 2. मु0अ0सं0- 03/2021 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया।
आपराधिक इतिहास मेंमु0अ0सं0- 249/2019 धारा 8/22 NDPS ACT
मु0अ0सं0-275/2020 धारा 8/22 NDPS ACT
3.. मु0अ0सं0- 02/2021 धारा 8/21 NDPS ACT
मु0अ0सं0- 03/2021 धारा 8/20 NDPS ACT एक अन्य कार्रवाई में टीम महादेवा मोड पर पहुँची तो तिराहे पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जिसे टोका गया तो वह तेजी से मुड़कर महादेवा गाँव की तरफ जाने लगा। उसको पकड़ लिया गया। नाम पता पकडे व्यक्ति का पूछा गया तो उसने अपना नाम अखिलेश चौहान S/O जीवधन चौहान निवासी ग्राम मसौना थाना जीयनपुर बताया। भागने का कारण पूछा तो दाहिने हाथ मे लिये प्लास्टिक के झोले की तरफ इशारा कर बताया कि इसमे गाजा है जिसे इधर उधर घूम फिरकर बेचता हूँ। किट से तराजू बाट निकालकर तौला गया तो एक किलो 300 ग्राम गाँजा वरामद हुआ।
रिपोर्ट - राजन यादव
Post a Comment