Ads (600)


लखनऊ - डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एकेडमिक ब्लाक के 9वें तल पर स्थापित किया गया है का उद्घाटन सुरेश खन्ना मंत्री, चिकित्सा शिक्षा, वित्त एवं संसदीय कार्य द्वारा आज दिनांक 10 दिसम्बर 2020 को किया गया, विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चकगंजरिया, सुल्तानपुर रोड पर आवंटित भूमि पर किया जाना प्रस्तावित हैउद्घाटन के अवसर पर मंत्री द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ए0 के0 सिंह को यह आश्वासन भी दिया गया कि विश्वविद्यालय को साकार करने में किसी प्रकार कठिनाई नहीं आने दी जायेगी, विश्वविद्यालय को गति प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने बहुत बधाई दी .कुलपति महोदय द्वारा माननीय मंत्री का धन्यवाद किया गया एवं विश्वविद्यालय की प्रगति से भी अवगत कराया गया, इस अवसर पर विश्वविद्यालय के लोगो एवं सूक्ति के निर्धारण हेतु प्राप्त प्रविष्टियों के आधार चयनित विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं निर्धारित पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया. समारोह में कुलसचिव अनिल कुमार सिंह एवं वित्त अधिकारी विजय कुमार श्रीवास्ताव भी उपस्थित थे . 

रिपोर्ट: पवन गुप्ता

Post a Comment