सोनभद्र:-नॉर्दर्न कोलफील्डस लिमिटेड का ब्लॉक बी क्षेत्र सामाजिक निगमित दायित्व के तहत अपने आस पास के क्षेत्र में वंचित समाज के उत्थान हेतु स्वास्थ्य,शिक्षा, पोषण,कौशल विकास, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण तथा बुनियादी ढांचे के निर्माण जैसे अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है
इसी कड़ी में एनसीएल ब्लॉक बी ने बढ़ती हुई ठंढ को देखते हुए मंगलवार को सोलंग पंचायत के जरूरतमन्द लोगों में कुल 100 नग कंबल का वितरण किया है
इस अवसर पर सीएसआर टीम ने ग्रामीणजनों को ठण्ड के मौसम में बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के बारे में अवगत कराया तथा कोरोना से बचाव हेतु मास्क के उपयोग, बार बार हांथ धोने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी .
रिपोर्ट: संजय भारती
Post a Comment