रिपोर्ट: अलमदार आब्दी
आरिफ आब्दी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव
अयोध्या। जनपद अयोध्या में यूथ कांग्रेस की लम्बे समय से राजनीति कर रहे कांग्रेस के युवा नेता आरिफ आब्दी अब कांग्रेस के प्रांतीय नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गये हैं। उनका यह मनोनयन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल के निर्देश पर उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम ने श्री आब्दी को उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का स्टेट कोआर्डिनेटर/प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। श्री आब्दी के प्रदेश महासचिव बनने पर जनपद के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, वरिष्ठ नेता अश्विनी सिंह, जयकरन वर्मा, नौशाद आलम, बिलाल अंसारी, शरद शुक्ल, शैलेष शुक्ल सहित अन्य कांग्रेसियों ने हर्ष जताया है।
Post a Comment