Ads (600)

 


पश्चिम चम्पारण-बिहार : बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नदी थाना पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार को सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बाईक समेत 105 अंग्रेजी शराब के 08PM साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी बगहा नगर थाना क्षेत्र के चखनी राजवटिया निवासी सिद्धार्थ गुप्ता व दुर्गेश भगत को पकड़ा गया।नदी थाना थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि खुफिया सूत्रों के द्वारा सूचना मिला था कि हीरो कम्पनी की आई स्मार्ट बाइक से बाँसी-धनहां मार्ग से भारी मात्रा में शराब की खेप लाया जा रहा है औऱ सूचना मिलते ही पुलिसिया जाल फैलाया गया और दोनों शराब कारोबारियों को धर-दबोचा गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शराब कारोबारियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा गया।

संवाददाता-राजेश पाण्डेय


Post a Comment