बहराइच/महसी/बड़नापुर! आज दिनांक 11/10/2020 को विधानसभा क्षेत्र 285- महसी के ग्राम पंचायत सबलापुर में ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री मधुकर पांडे जी के अगुवाई में हुई, जहाँ पर सैकड़ों लोगों ने बैठक में उपस्थित होकर हम सब का मनोबल बढ़ाया।
आज ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों ने विधानसभा चुनाव 2022 में श्री दिनेश कुमार शुक्ला प्रभारी/प्रत्याशी बसपा को अपना पूर्ण आशीर्वाद, सहयोग और वोट देने का पूर्ण आश्वासन दिया। साथ ही भाजपा और सपा सरकार में ब्राह्मण समाज के साथ ही साथ अन्य समाज के लोगों पर हुए जोर जुल्म और ज्यादती, बहन बेटियों के साथ हुए दुष्कर्म, किए गए जुर्म व हत्याओ पर भी बहुत रोष व्यक्त किया, साथ ही बीएसपी कि राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कु0 मायावती जी के शासन काल की सराहना करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री दिनेश कुमार शुक्ला को जिता कर बहन जी को पांचवीं बार पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने का प्रण लिया, इसी क्रम में श्री शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सर्व समाज का हित बसपा सरकार में ही सुरक्षित हैl
विवेक शुक्ला, संवाददाता पी न्यूज़ चैनल बहराइच.


Post a Comment